अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रीमदभागवत कथा कलियुग में मोक्ष प्राप्ति का उत्तम साधन-स्वामी योगेश्वराचार्य
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    09 Mar 2026 19:35 PM

पूरे स्वामी लालगंज में कथा कहते योगेश्वराचार्य

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज प्रतापगढ़। नगर के पूरे स्वामी में चल रही श्रीमदभागवत कथा में जगदगुरू स्वामी योगेश्वराचार्य महराज के मुखारबिंद से कथा सुन सोमवार को श्रद्धालु भावविभोर दिखे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी दिखी। कथाव्यास योगेश्वराचार्य महराज ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा कलियुग में मोक्ष प्राप्त करने का सबसे उत्तम साधन है। इस कथा का श्रवण करने मनुष्य का जीवन भवसागर से पार उतर जाता है। कथा प्रसंग में कथाव्यास ने कहा कि श्रीमदभागवत एक पूजनीय ग्रन्थ है। यह भक्ति ज्ञान और वैराग्य को समझने के लिए एक व्यापक मार्गदर्शिका है। योगेश्वराचार्य महराज ने बताया कि भागवत कथा सुनने से जीवन के संताप नष्ट हो जाया करते हैं। वहीं पितरों को भी शांति मिलती है। वहीं कथा के दौरान क्षेत्रीय विधायक व कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने शामिल होकर कथाश्रवण किया। विधायक ने कथाव्यास स्वामी योगेश्वराचार्य महराज का स्वयं व क्षेत्रवासियों की तरफ से सम्मान किया। वहीं कथाव्यास ने भगवान राधाकृष्ण पटिटका भेंट कर विधायक मोना का सम्मान किया। आयोजन समिति के द्वारा भी विधायक आराधना मिश्रा मोना का सारस्वत सम्मान किया गया। कथा के दौरान राधेकृष्ण संकीर्तन में भी श्रद्धालु रमे दिखे। मुख्य आयोजक रमाकांत मिश्र व द्रोपदी मिश्र ने वैदिक मंत्रोचार के बीच व्यासपीठ का पूजन किया। संयोजक राजकुमार मिश्र ने श्रद्धालुओं का स्वागत एवं मनीष कुमार मिश्र ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। आशीष कुमार मिश्र, निखिल मिश्र, गंगेश्वर, विनायक ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, शिवशंकर मिश्र, अरूण कुमार मिश्र, पप्पू तिवारी, राजेश मिश्र, डॉ0 ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, उमाशंकर मिश्र, ज्ञानू तिवारी, अंजनी अमोघ, आचार्य राजेश मिश्र, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188561

No. of Visitors

FastMail