फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी/ इटावा।
इटावा, 09 मार्च 2026। उपायुक्त (स्वतः रोजगार) विनय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसवंतनगर में संचालित पंचनद कैंटीन का उद्घाटन सोमवार को किया गया।
कैंटीन का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसवंतनगर के अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी जसवंतनगर मनोज तथा उपायुक्त (स्वतः रोजगार) विनय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि ने कैंटीन का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों एवं उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कैंटीन संचालिका श्रीमती रजनी को सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
बताया गया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित यह पहल उन्हें आर्थिक रूप से सबल बनाने के साथ-साथ सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक सूर्य नारायण पाण्डेय, ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रवीण कुमार, श्रीमती रीनू, श्रीमती ज्योति तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। रिपोर्टर: शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313
