अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नेशनल हाईवे 730 पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 40 यात्री घायल, 15 की हालत गंभीर
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    09 Mar 2026 19:43 PM

फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

 पीलीभीत जिले में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से लखीमपुर खीरी जा रही एक निजी डबल डेकर बस नेशनल हाईवे 730 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक घटना में बस में सवार सभी 40 यात्री चोटिल हुए हैं, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।यह हादसा थाना गजरौला क्षेत्र के कैंच गांव के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार अत्यधिक तेज थी। पलटने के बाद बस हाईवे पर लगभग 100 मीटर तक घिसटती चली गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने ही पुलिस को हादसे की सूचना दी।सूचना मिलते ही आरटीओ और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 15 यात्रियों को पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 6 यात्रियों की हालत अति गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण चालक की लापरवाही मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था और तड़के नींद की झपकी आने के कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे 730 पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने क्रेन की सहायता से बस को सड़क से हटवाया, जिसके बाद ही यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। उल्लेखनीय है कि पीलीभीत के इस नेशनल हाईवे पर प्रशासन ने पहले ही कई 'ब्लैक स्पॉट' चिन्हित किए हैं, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद, तेज रफ्तार और डग्गामार (अवैध) बसों के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। रिपोर्ट जियाउल हक खान -151173981

Subscriber

188561

No. of Visitors

FastMail