खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा जी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 5 नई सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों के बनने से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापार और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य इस प्रकार हैं :
-
गौरऊ से दिगरौता मार्ग के छूटे हुए भाग का नवनिर्माण कार्य।
-
मुरकिया बिरहरू मार्ग से सुन्दरपुर मार्ग का नवनिर्माण कार्य।
-
वाजिदपुर से गंगापुर भोपुर तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य।
-
लल्लूपुरा से रावतपुर मार्ग का नवनिर्माण कार्य।
-
जाजाऊ रेलवे फाटक से बघेलो का अड्डा होते हुए रामपाल का पुरा मार्ग का नवनिर्माण कार्य।
इन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
इन सड़कों के निर्माण से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
