EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सकेनिया में वृहद पशु प्रदर्शनी आयोजित, उत्कृष्ट पशुपालकों को मिला सम्मान
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 0 1
    09 Mar 2026 08:37 AM



उत्तराखंड उधम सिंह नगर,    विकास खंड गदरपुर के ग्राम सकेनिया स्थित मिनी खेल स्टेडियम में पशुपालन विभाग द्वारा वृहद पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक पशुपालकों ने अपने दुधारू एवं उन्नत नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान गाय और भैंस की विभिन्न श्रेणियों में पशुओं का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विनोद कुमार के पशु को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए “चैंपियन पशु” का खिताब प्रदान किया गया।

 

            कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अपर निदेशक कुमाऊं मंडल पशुपालन विभाग डॉ. रमेश नितवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के सलविंदर सिंह कलसी ने कार्यक्रम में शिरकत की। अतिथियों ने पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन-पोषण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

           प्रतियोगिता में दुधारू गाय श्रेणी में विनोद कुमार ने प्रथम, ओमप्रकाश ने द्वितीय तथा लाखन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दुधारू भैंस श्रेणी में ओमप्रकाश प्रथम, सिमरत द्वितीय तथा चरनदास तृतीय स्थान पर रहे। गाय हीफर श्रेणी में नवकीरत ने प्रथम, देशराज ने द्वितीय और संजय चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

           इसी प्रकार भैंस हीफर श्रेणी में जगदीश प्रथम, राकेश कुमार द्वितीय तथा आनन्दी तृतीय स्थान पर रहे। गाय-बछिया श्रेणी में नवकीरत प्रथम, रामकिशोर द्वितीय तथा राकेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं भैंस-कटिया श्रेणी में मुकेश यादव ने प्रथम, रिशव कुमार ने द्वितीय तथा चरनदास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

          कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवि शंकर झा ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. मुकेश पांडेय, डॉ. कोमल सिंह, डॉ. सुमायला मलिक, डॉ. प्रकाश वैष्णव, डॉ. रवि खुल्वे तथा डॉ. पूजा बठला शामिल रहे।

 

          इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रसार अधिकारी खड़क सिंह तथा पशुधन प्रसार अधिकारियों में शिवम वर्मा, अंशु कुमार, तारिक अली, राणा प्रताप सिंह, धर्मेंद्र वर्मा सहित फार्मासिस्ट नीता और रविन्द्र पांगती ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। पशु प्रदर्शनी में क्षेत्र के कई पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



Subscriber

188673

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना