यूपी प्रतापगढ़। टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद पूरे देश की तरह बाबागंज क्षेत्र में भी खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में बाबागंज स्थित अपने नगर आवास पर पूर्व विधायक धीरज ओझा ने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा भारत माता के जयकारों के साथ टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया। आवास पर पहुंचे समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने इस अवसर पर कहा कि टीम इंडिया की यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने जिस जज्बे और समर्पण के साथ मुकाबला खेला, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है।इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि देश के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं और इससे पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और देर तक जीत की खुशी में जश्न का माहौल बना रहा। इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रभारी आयुष महेंद्र ने दी। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 151019049

20260308235043187177772.mp4
20260308235128750487776.mp4
