फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थना क्षेत्र के अजांव गांव में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में रविवार को प्रतिमा को गाजे बाजे अबीर गुलाल के साथ नगर भ्रमण कराकर 11 वैदिक ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा प्रतिष्ठापित किया गया।इसके पूर्व शनिवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था।शाम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के कई गांवों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर यहां देर रात तक भक्ति संगीत का लोग लुफ्त उठाते रहे।आयोजक धीरज उपाध्याय ने बताया कि नगर भ्रमण के बाद हवन कुंड में आहूति दी।इस मौके पर कई प्रमुख लोग शामिल रहे।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
