अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत पुलिस लाइन में महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं को किया सम्मानित
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 67
    08 Mar 2026 19:26 PM

खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और होली मिलन से सजी महिला दिवस की शाम
पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) की अध्यक्ष किरण जोशी और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर की।
पुलिस लाइन परिसर में महिलाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर माहौल को आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अंकिता कुमारी, राशि चंद्रा, तनिष्का राणा, कुमुद राजपूत, मीना चौहान, चारु मेहर, नव्या यादव और प्रांजल गंगवार शामिल रहीं। इसके अलावा समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए विनीता सक्सेना और रंजना श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल भी लगाए। इन स्टॉलों पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। स्टॉल लगाने वालों में सरला चौधरी, प्रतीक्षा, रानी कश्यप और नीलम सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
महिला दिवस समारोह को होली मिलन कार्यक्रम के साथ भी मनाया गया। इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह में मौजूद सभी लोगों ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पूरे उत्साह, उमंग और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। रिपोट - जियाउल हक खान 151173981

Subscriber

188561

No. of Visitors

FastMail