फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
मंडल संरक्षक अनुज सक्सेना, जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे समेत कई पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन, राम निवास कश्यप ने किया संचालन
पूरनपुर (पीलीभीत)
रंगों और भाईचारे के पर्व होली के अवसर पर पूरनपुर के ब्लॉक सभागार में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एप्जा) की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्र के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे समारोह में उत्साह, आपसी सौहार्द और पत्रकार एकता का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष राम निवास कश्यप ने किया। उन्होंने मंच से सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि समाज में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी यह अवसर आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का संदेश देता है।
इस अवसर पर संगठन के जिला आधीच अभिषेक पांडे मण्डल संरच्छक व जिला संरक्षक राजकुमार श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने का काम करते हैं। पत्रकारों के सामने कई बार दबाव और चुनौतियां आती हैं, लेकिन सच्चा पत्रकार वही है जो इन परिस्थितियों में भी सच का साथ नहीं छोड़ता।
कार्यक्रम में संगठन के तहसील प्रभारी सबलू खान ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के हर मुद्दे को सामने लाने का काम करते हैं और इसके लिए उन्हें कई बार कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करना है कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। एपीजेए संगठन लगातार पत्रकारों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करता रहा है।होली मिलन समारोह के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी ने मिलकर काम करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की ताकत है और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।समारोह में मौजूद पत्रकारों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं बल्कि संगठनात्मक एकता को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष राम निवास कश्यप ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे। इस मोके पर वरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल मुजूद रहे रिपोर्ट जियाउल हक खान 151173981

