फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जी.एन. गार्डन, बेरिया नगला (सहावर गेट) में शनिवार को कुशवाहा महासभा कासगंज (पंजीकृत) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नत्थू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई l इस बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक का सफल संचालन संरक्षक ग्रीस बाबू कुशवाहा ने किया। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से विनोद कुशवाहा (जिला सहसंयोजक, बजरंग दल) को कुशवाहा महासभा का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इसके साथ ही कार्यकारिणी में संरक्षक रूप किशोर कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा,महासचिव ब्रिज किशोर कुशवाहा,उप महासचिव राजकुमार कुशवाहा,कोषाध्यक्ष सौरव कुशवाहा,सह कोषाध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा,लेखा निरीक्षक थान सिंह कुशवाहा,
सदस्य सोनू कुशवाह, पवन कुशवाह,ओमकार सैनी, जितेंद्र सिंह, उमेशचंद्र कुशवाह एवं आकाश कुमार के लिए महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गईं l
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने नियुक्ति के पश्चात सर्व समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मेरा लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हितों की रक्षा करना है।" उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की।बैठक में आगामी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि 15 मार्च 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे रजत गार्डन (निकट मीना सिंह इंटर कॉलेज) में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं समाज के वरिष्ठ जनों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।होली मिलन समारोह के माध्यम से सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।उन्होंने कुशवाहा, शाक्य, मौर्य और सैनी समाज के लोगों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है l इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाहा, पदम प्रिय कुशवाह, प्रवीन तूफानी, उमेश कुशवाह, पूरन कुशवाह, गौरव कुशवाह, डॉ. वीरेंद्र कुशवाह, राजू मुनीम, अजय शाक्य और मुन्ना लाल सैनी सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
