वाराणसी । माथुरवैश्य शाखा सभा वाराणसी ने वर्ष 2026 का होली मिलन समारोह कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति भवन रथयात्रा पर मनाया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशोक कुमार गुप्ता जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुनील गुप्ता जी तथा अतिथि मंडल प्रमुख एवं निवर्तमान महिला मंडल अध्यक्ष श्री मति शालिनी सुनील गुप्ता जी थी। सर्व प्रथम संथापक सदस्य गनेसी लाल तथा श्री हरसहाय जी एवं गणेश भगवान पर दीप प्रज्वलित कर ईश प्रार्थना किया गया संस्था के शहर अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार गुप्ता विशेश्वरगंज द्वारा सभी अतिथियों को माल्यापर्ण कर एक एक उपहार भेट स्वरुप दिया गया। ततपश्चात आर्केस्ट्रा और संगीतकारो ने होली के गीत और फिल्मी गानों से स्रोताओं का मनमोह लिया जिस पर वंसमोर की आवाजें आने लगीं साथ ही मनमोहक गुलाब, केसर तथा मेवा युक्त ठंडाई ने कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिया इसी बीच माथुर वैश्य शाखा सभा के सभी पदाधिकारि, संरक्षण मंडल एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया साथ मे महिला मंडल और सेवा दल के सभी पदाधिकारियों को भी मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम मे विशेष सहयोग करने वालो मे सुनील गुप्ता जी, संजय गुप्ता जी(पार्वती नगर), सुबोध गुप्ता जी, अजय गुप्ता जी रहे। रंगारंग कार्यक्रम संग ठंडाई के साथ गुलाब की पत्तियों संग होली धूमधाम से खेली गई जिसमें लगभग 300 लोगो ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई, विशेष रूप से कार्यक्रम सहयोगी महिला मंडल, और सेवा दल के सभी पदाधिकारी तथा दिलीप गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, सुमित गुप्ता, उमेश गुप्ता कोष निरीक्षक, गौरव गुप्ता उपमंत्री, राकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, अंजय गुप्ता उपाध्यक्ष, स्मीता गुप्ता अध्यक्ष महिला मण्डल अलका गुप्ता, संगीता गुप्ता, पायल गुप्ता,रेखा गुप्ता,राजीव गुप्ता राजेश गुप्ता मुगलसराय एवं विवेक सोनी जी रहे। कार्यक्रम का अच्छा संचालन संस्था के महामंत्री मयंक सोनी ने किया और अंत मे सभी को स्वरूचि भोज पर आमंत्रित कर राष्ट्रगान करा कर धन्यवाद दिया। रविन्द्र गुप्ता 151009219
