फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश पिछोर थाना भौंती पुलिस ने शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में फरार चल रही 10 हजार रुपये की इनामी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में भौंती थाना पुलिस को यह सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर 2025 को फरियादी अमित लोधी निवासी ग्राम ऊमरीकला ने थाना भौंती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका चचेरा भाई कल्याण लोधी अपने साथी अनिल लोधी के साथ स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम गणेशखेड़ा बेयर हाउस के पास पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कल्याण लोधी के साथ मारपीट की। इसी बीच आरोपी मुरारी लोधी ने कट्टे से गोली चला दी, जिससे कल्याण लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 377/25 के तहत हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी क्रम में 8 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने फरार चल रही आरोपी सविता लोधी (38) पत्नी मुरारी लोधी निवासी ग्राम ऊमरीकला थाना भौंती को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय पिछोर में पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भौंती निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, चौकी प्रभारी खोड़ उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, सहायक उपनिरीक्षक संजय भगत, प्रधान आरक्षक अभयराज सिंह, आरक्षक रवि शर्मा, दुर्गाविजय रावत एवं बन्टी उमरैया की अहम भूमिका रही। राजू जाटव 151173825
