EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिला दिवस पर महिला कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन
  • 151045604 - SARVENDRA KUMAR 54 65
    08 Mar 2026 17:02 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यू. पी.
बिजनौर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी महोदया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया| कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर जनपद की 10 प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने गरीबी एवं विभिन्न कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने परिवार का सफलतापूर्वक पालन-पोषण किया है।इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों जैसे पुलिस,एनआरएलएम, चिकित्सा विभाग, आईसीडीएस आदि की 2-2 महिला कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैक सूट वितरित किए गए। महिला कल्याण विभाग की विभिन्न इकाइयों जैसे वन स्टॉप सेंटर, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन , चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, चाइल्ड हेल्पलाइन में कार्यरत महिला कर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने हेतु प्रिंटर वितरित किए गए, जबकि महिला मंगल दल की बालिकाओं को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्रैक सूट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और उन्हें निरंतर आत्मनिर्भर, सशक्त एवं मजबूत बनकर समाज में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाना चाहिए। अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। रिपोट - सर्वेन्द्र कुमार 151045604



Subscriber

188585

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना