EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

22 मई से 20 जून तक होगी मकानों की गणना
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 65 68
    08 Mar 2026 09:28 AM



यूपी संतकबीरनगर कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को भी अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित जनगणना-2027 से संबंधित प्रशिक्षण में जिला स्तरीय एवं चार्ज अधिकारियों को जानकारी दी गई।

समस्त डिजिटल टूल्स एवं मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में बताया गया। मकानों की गणना 22 मई से 20 जून तक होगी। डिजिटल टूल्स सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।जनगणना निदेशालय से उप निदेशक जनगणना मंडल प्रभारी संजय कुमार, जिला प्रभारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव एवं नागेन्द्र यादव ने समस्त चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।

जनगणना 2027 के लिए समय सीमा, फ्रेम, जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें डिजिटल टूल्स सीएमएमएस ( सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनीटरिंग सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से सभी कार्यों की प्रबंधन एवं निगरानी की जाएगी। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) 22 मई से 20 जून 2026 तक 30 दिनों की अवधि में होगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या और जाति की गणना 9 से 28 फरवरी 2027 तक होगी। 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर के साथ पहली बार, जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्व-गणना का भी विकल्प होगा। इसके अतिरिक्त, दूसरे चरण के दौरान प्रत्येक व्यक्ति का जाति से संबंधित डेटा भी एकत्र किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) द्वारा जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों को जनगणना-2027 को सफलता पूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। रिपोट - राज कुमार वर्मा 151109870



Subscriber

188689

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना