इटियाथोक/गोंडा
शनिवार को करूआपारा के पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। यहां कल शाम से लोगों को डीजल व पेट्रोल नहीं मिल सका। जिससे लोग परेशान रहे। स्टाक खत्म होने की मौखिक बात कर्मचारी कह रहे थे। लेकिन कोई सूचना पंप पर चस्पा नहीं की गई।
अमेरिका एवं ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं। इन अफवाहों के कारण लोगों में आशंका है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं।
इसी आशंका के चलते उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली।।
पेट्रोल पंप पर पहुंचे कई लोगों का कहना था कि ईरान-अमेरिका के संभावित युद्ध की खबरों से उन्हें शंका है कि कहीं पेट्रोल-डीजल महंगा न हो जाए या उसकी कमी न हो जाए। इसी कारण वे अपनी गाड़ियों तथा सिंचाई के लिए डीजल ले रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि पंप संचालक कालाबाजारी में जुट गये है। मूल्य बढ़ाए जाने की आशंका से पंप संचालक ग्राहकों को वापस लौटा रहे हैं।
