फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। विश्व हिन्दू परिषद प्रतापगढ़ काशी प्रान्त की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बेल्हा देवी धाम स्थित राम नारायण धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, विशेष रूप से श्री रामोत्सव, केंद्रीय अधिकारियों के प्रवास तथा संगठन की विभिन्न समितियों के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रान्त उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं विभाग संगठन मंत्री अंशुमान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर समितियों का विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक का संचालन जिला मंत्री मनीष रावत ने किया। इस दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष नागेन्द्र मिश्र, विभाग मंत्री रविसेन, बेल्हा देवी मंदिर ट्रस्टी मुन्ना सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुलवंत शर्मा, अम्बिकेश, बजरंग दल जिला संयोजक प्रिन्स बरनवाल, नवीन बजरंगी (प्रांत सुरक्षा प्रमुख), कमलेश रावत, आशुतोष सिंह, वैभव जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
