अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

न्यायालय के आदेश के बावजूद ठाकुर हरिदेव महाराज की कृषि भूमि पर कब्जे का आरोप, समाधान दिवस में उठी न्याय की मांग
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 66
    07 Mar 2026 18:13 PM

गोवर्धन (मथुरा)। तहसील गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत मौजा सकीतरा स्थित ठाकुर श्री हरिदेव जी महाराज की कृषि भूमि को बचाने के लिए समाधान दिवस में न्याय की गुहार लगाई गई। बताया गया कि खसरा नंबर 697, 711, 712, 716, 721, 722 और 725 की भूमि नाबालिग स्वरूप ठाकुर श्री हरिदेव जी महाराज की कृषि भूमि है। आरोप है कि सेवायत एवं भूमाफियाओं ने कथित रूप से शॉर्टकट तरीके अपनाकर इस भूमि का बैनामा करा लिया।

इस मामले को लेकर विष्णु स्वामी रुद्र संप्रदाय, निर्मोही अखाड़ा खालसा पंथ, श्री गोवर्धननाथ पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य गोस्वामी पुरुषोत्तम दास जी, चंद्रमोहन गोस्वामी और मदनमोहन गोस्वामी द्वारा भूमि की सुरक्षा के लिए न्यायालय का सहारा लिया गया। मामले में माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पंचम, मथुरा में मुकदमा संख्या 515 वर्ष 2024 में सुनवाई के दौरान 13 फरवरी 2026 को विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया था।

इसके बावजूद आरोप है कि भूमाफिया संगठित गिरोह बनाकर न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए विवादित भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में ठाकुर श्री हरिदेव जी महाराज के वरिष्ठ अधिवक्ता युवराज डॉ.केशव आचार्य गोस्वामी ने समाधान दिवस में नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय के आदेश का पालन कराने और भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक श्याम बिहारी सरकार को तलब किया तथा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चैतन्य तिवारी और थाना अध्यक्ष गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बताया गया कि इससे पूर्व भी संगठित भूमाफिया गिरोह द्वारा चंद्रभान गोस्वामी को मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी को भी अवगत कराया गया, जिन्होंने थाना अध्यक्ष को मामले में विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद क्षेत्र में भूमाफियाओं के आतंक की चर्चा बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभावशाली संबंधों के चलते अवैध निर्माण और कब्जे की कार्रवाई अब तक नहीं रुक पाई है। अब देखना यह होगा कि तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए भूमाफियाओं के खिलाफ क्या कदम उठाते हैं और ठाकुर श्री हरिदेव जी महाराज की भूमि की रक्षा हो पाती है।

रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853

Subscriber

188555

No. of Visitors

FastMail