EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए छात्राओं ने कसी कमर
  • 151170379 - AJAY KUMAR 54 65
    07 Mar 2026 18:01 PM



-प्रशिक्षक की देखरेख में किया नियमित अभ्यास
-09 मार्च से अयोध्या के अंबेडकर स्टेडियम में होगा आयोजन

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय देवरीया बड़ी की दो छात्राएं तथा सुरहुरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की एक छात्रा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए तैयार हैं। यह प्रतियोगिता 09 मार्च से अयोध्या के अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता से पूर्व छात्राओं ने खेल अनुदेशक विजय कुमार के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों तथा एनपीआरसी भुजही व सुरहुरपुर क्षेत्र के शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
ज्ञात हो कि इन छात्राओं ने पूर्व में मंडलीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में देवरीया बड़ी से कुमारी मानसी और अनामिका तथा सुरहुरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय से मृणाल मंजरी प्रतिभाग करेंगी। विद्यालय परिवार को इनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। रिपोट - अजय कुमार 151170379 



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना