यूपी प्रतापगढ़। कंधई बाजार में होली के दिन युवकों की पिटाई के मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कंधई थाने पर तैनात दरोगा असलम खान और सिपाही अरशद खान को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पूरे प्रकरण की जांच सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार होली के दिन कंधई बाजार में कुछ युवक रंग खेल रहे थे। इसी दौरान पास स्थित मस्जिद की ओर गलती से रंग की कुछ बूंदें चली गईं। इसके बाद पुलिस ने होली खेल रहे युवक आदर्श मोदनवाल और शीतला प्रजापति को थाने ले जाकर कथित रूप से बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया और जांच के आदेश दे दिए। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के प्रतिनिधि अरुण मौर्य ने बताया कि इस मामले को लेकर विधायक राजेंद्र मौर्य ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260307161412546457638.mp4
20260307161419783613636.mp4
20260307161454558675686.mp4