मध्य प्रदेश भिण्ड। रबी विपणन वर्ष 2026–27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 मार्च कर दी गई है। इससे उन किसानों को राहत मिलेगी जो अब तक पंजीयन नहीं करा पाए थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार मुद्गल ने बताया कि किसान भाई अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र, एमपी ऑनलाइन या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी सेंटर) पर जाकर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन करा सकते हैं।
उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि निर्धारित तिथि से पहले पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की सुविधा का लाभ मिल सके। देखे भिंड से विमलेश की रिपोट
20260307154253801831744.mp4
