आगरा। जनपद मुख्यालय से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ के आज आगरा आने की चर्चा चल रही है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सूत्रों के मुताबिक एक अस्पताल के संचालक द्वारा यह जानकारी दी गई है कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हो सकते हैं।
लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अब तक उन्हें मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोई स्पष्ट या आधिकारिक निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। इसी कारण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी कोई विशेष व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।
फिलहाल मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही आगे की तैयारियां शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
