फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला थाना की एंटी रोमियो टीम ने पंजाबी मार्केट में पैदल गश्त की। इस गश्त का नेतृत्व प्रभारी मीनाक्षी पाण्डेय ने किया। गश्त के दौरान टीम ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया गया। टीम ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। प्रभारी मीनाक्षी पाण्डेय ने बताया कि महिला थाना प्रतापगढ़ नियमित रूप से इस तरह की पैदल गश्त और निगरानी अभियान चलाकर महिलाओं और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है और समाज में सुरक्षा का माहौल कायम रहता है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
