फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी संतोष मूरत सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वर्ष 2023 में सदर तहसील वाराणसी में उन्हें कागजों में मृत दिखाकर उनकी संपत्ति विपक्षी पक्ष द्वारा अपने नाम दर्ज करा ली गई। पीड़ित का कहना है कि जब उन्हें इसकी जानकारी हुई और उन्होंने आपत्ति जताई, तब से लगातार उन्हें धमकाया जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार, दिनांक 4 मार्च 2026 को विपक्षियों ने उन पर जानलेवा हमला कर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह 100 नंबर (डायल पुलिस) पर सूचना देकर उन्होंने अपनी जान बचाई। भय के कारण वह रात भर थाने पर ही रुके रहे।
संतोष मूरत सिंह ने बताया कि उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन तो दिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।
पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
20260306122634758775605.mp4
