फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुनारी बकैनी गांव में जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित अखिलेश राजभर का आरोप है कि उनकी भूमि, खसरा नंबर 1252 (ग) को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा 4 दिसंबर 2012 को आदेश जारी कर दिया गया था कि उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।पीड़ित का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा मौके पर दीवार खड़ी कर प्लास्टर का कार्य कराया जा रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।अखिलेश राजभर के अनुसार उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उन्होंने कोर्ट के आदेश की प्रति भी दिखाई। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद विपक्षी पक्ष ने फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हलके के दरोगा की शह पर यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे न्यायालय के आदेश की खुलेआम अनदेखी हो रही है।वही इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर वीरेन्दर कुमार सोनकर का फोन लगाया गया तो उनका फोन नहीं उठा। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260306121348040312835.mp4
20260306121522253400863.mp4
