एनएच -28 पर भीषण सड़क हादसा: बाइक-सुधा टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत।
बिहार दलसिंहसराय । थाना क्षेत्र के निकट ढ़ेपुरा शिव मंदिर के पास एनएच -28 पर शुक्रवार दोपहर एक बाइक और सुधा दूध टैंकर के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहे युवक की हालत बेहद नाजुक थी। जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए युवक उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर मधुबन गांव के निवासी थे। इनमें बाइक चला रहे अनिल राय के पुत्र नितीश कुमार (22) की इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान मौत हो गई । वही जख्मी अमित कुमार (22) और सुशील कुमार (22) शामिल की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है । तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इधर आक्रोशित लोगों ने शव को घटना स्थल पर रख कर मुआवजे की मांग रहे थे। हालांकि पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम समाप्त कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया । टैंकर जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतक नीतीश कुमार अपने नानी के घर ढ़ेपुरा गांव हुआ था। नानी घर से घर लौटने के दौरान एनएच 28 पर चढ़ा ही था कि अनियंत्रित सुधा की टैंकर ने जोरदार ठोकर मार दिया। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़ कर फरार हो गया । देखे लालू यादव की रिपोट
2026030519041644547750.mp4
2026030519042805338400.mp4
20260305190556383113816.mp4
