खुटहन (जौनपुर) गुरुवार 5 मार्च जेसी मानव कल्याण सेवा न्यास,कलापुर इमामपुर द्वारा को मातृशक्ति होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और पारंपरिक सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगीत गायिका वंदना दुबे और उनकी टीम ने पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके मधुर लोकगीतों पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं झूम उठीं और पूरे परिसर में होली के रंग और उल्लास की झलक देखने को मिली। बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व के दूसरे दिन संस्था के फाउंडर डॉ.इन्द्रसेन मौर्य एवं उनकी पत्नी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन मौर्या के नेतृत्व में इस भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम,भाईचारा,एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर डॉ. इन्द्रसेन मौर्य और सुमन मौर्या ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बड़ी महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा छोटी महिलाओं और बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही समाज सेवा के तहत 350 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां भी वितरित की गईं, जिससे महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस मौके पर शिखा गौतम, अर्चना मौर्या, संध्या, नेहा मौर्या, पूजा यादव, सोनम यादव, शनि यादव, राज कुमार मौर्य सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी, सहयोगी और क्षेत्र के सम्मानित लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। रिपोट - दिलीप कुमार यादव 151115231

