अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सिकंदरपुर की होली में दिखी हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल,खूब उड़ाया अबीर-गुलाल
Link
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 44 66
    05 Mar 2026 12:07 PM

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं। जहां 

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी क्रम में सिकंदरपुर कस्बे में भी लोग रंगों में सराबोर नजर आए। सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बरसों से चली आ रही पुरानी परंपरा को जीवित रखते हुए भैरवनाथ वर्मा के आवास से सैकड़ों युवाओं ने होली का जुलूस निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए होली का उत्सव मनाया।

जुलूस के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। खास बात यह रही कि रमजान का महीना और रोजा होने के बावजूद भी मुस्लिम समाज के लोग हिंदू भाइयों के साथ जुलूस में शामिल होकर होली खेलते नजर आए, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया अपने दलबल के साथ जुलूस के साथ-साथ लगातार नजर बनाए हुए थे।

फास्ट न्यूज़ इंडिया के संवाददाता अंगद कुमार से बातचीत के दौरान युवा मुस्लिम समाजसेवी नजरुल बारी ने कहा कि “मैं रोजा भी हूं और होली भी खेल रहा हूं। यही हमारे हिंदुस्तान की खूबसूरती है। होली पर मैं उनके साथ हूं और ईद पर वे हमारे साथ होंगे। यही हमारी गंगा-जमुनी तहजीब है।” उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि देश में इसी तरह अमन, चैन और भाईचारा बना रहे।

वहीं राकेश सिंह ने कहा कि इस होली के त्योहार में हिंदू-मुस्लिम सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और एक-दूसरे को बधाई देते हैं।

अनिल यादव ने कहा कि यह परंपरा हमारे पूर्वजों के समय से चली आ रही है। यहां सभी लोग मिलजुलकर हर त्योहार मनाते हैं—चाहे ईद हो, बकरीद हो, होली हो या दीपावली। हमारा देश अमन और भाईचारे का देश है और यह परंपरा हमेशा कायम रहेगी।

वहीं पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि सिकंदरपुर में हिंदू-मुस्लिम सभी लोग हर त्योहार को मिलजुलकर मनाते हैं और सभी के सहयोग से ही हर आयोजन सफल होता है।

आगे उन्होंने क्या कुछ कहा

देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट

20260305120241605653452.mp4

20260305120259692106055.mp4

20260305120337538546734.mp4

20260305120427766261656.mp4

20260305120448764248075.mp4

20260305120523236633108.mp4

20260305120602343260612.mp4

Subscriber

188553

No. of Visitors

FastMail