खैरागढ़ में होली पर्व पर पुलिस की सख्त निगरानी
शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पैदल गश्त
होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से खैरागढ़ पुलिस द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई।
थाना प्रभारी मदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की और गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी।
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए कुछ पुलिस कर्मियों को सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है। थाना प्रभारी द्वारा स्वयं सीसीटीवी फुटेज की मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
नागरिकों से सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410