फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद। स्थानीय नगर पालिका परिषद परिसर में होली का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी, अधिशासी अधिकारी मणि जी सैनी तथा सभासदों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर रंग-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी ने कहा कि होली प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का पर्व है। इसे मिलजुलकर मनाने से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने नगरवासियों से सुरक्षित और स्वच्छ होली मनाने की अपील भी की।
अधिशासी अधिकारी मणि जी सैनी ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर सभासद मनोज शास्त्री, मनमोहन अग्रवाल,धर्मपाल लोधी, मोहित चौधरी, रॉबिन चौधरी, ओम प्रकाश लोधी, संजय सैनी, मनोज गुप्ता, कैलाश सैनी, आदेश शर्मा, हरीश सिसोदिया, गौरव लोधी, जगदीश सैनी, राजू लोधी, उद्यम सिंह, रितिन अग्रवाल, कपिल चौधरी और ललित चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। रिपोट - सुनील कुमार 151044750
