अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

होली के रंग में रंगी बेल्हा नगर पालिका, कर्मचारियों का हुआ सम्मान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 55 66
    02 Mar 2026 18:44 PM

होली मिलन समारोह में कर्मचारियों का सम्मान, बेल्हा नगर पालिका ने दिया सौहार्द का संदेश

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नगर पालिका परिषद बेल्हा, प्रतापगढ़ द्वारा होली के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और नगर के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ 02 मार्च 2026 को तुलसी सदन, हादीहाल, प्रतापगढ़ में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के समस्त सभासदगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत होली के पारंपरिक स्वागत और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुई। इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक-संस्कृति की झलक दिखाई गई। कार्यक्रम स्थल पर उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों के योगदान को सराहते हुए उन्हें मिठाई एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कर्मचारियों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उनके कार्य के प्रति उत्साह और समर्पण में वृद्धि हुई है। नगर पालिका परिषद बेल्हा, प्रतापगढ़ के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि नगर की स्वच्छता, व्यवस्था और विकास कार्यों की रीढ़ कर्मचारी ही हैं। वहीं परिषद की अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने होली की शुभकामनाएँ देते हुए नगरवासियों से नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सहयोग करने की अपील की।समारोह में प्रतिनिधि विशाल सिंह की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। उन्होंने कर्मचारियों और नगरवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नगर के विकास, स्वच्छता अभियान, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा जनसमस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर भी संवाद हुआ। उपस्थित नागरिकों ने नगर पालिका परिषद के प्रयासों की सराहना की। समारोह के सफल आयोजन से नगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए होली के पर्व को शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की अपील की गई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188547

No. of Visitors

FastMail