अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

होली के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, किसी भी आपात स्थिति में डायल करें 108
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 66
    02 Mar 2026 18:41 PM

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में होली पर्व के दौरान 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। सरकार के निर्देशों के बाद सभी एंबुलेंसों को सतर्क रहने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर 108 नंबर डायल करें, एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि होली को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24/7 निर्बाध एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस को चिन्हित विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों और थानों के आसपास तैनात किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को कम से कम समय में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना हमारा उद्देश्य है। इसके साथ ही सभी एंबुलेंस में स्टाफ, ऑक्सीजन, दवाएं और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क या अन्य किसी दुर्घटना, जलने, हार्ट अटैक, सांस की तकलीफ, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से संबंधित या किसी भी अन्य आपात समस्या होने पर 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है। एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर मरीज को अस्पताल ले जाएगी। सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं और प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध रहता है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं और 2 वर्ष तक के बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। प्रदेश में 108 सेवा की लगभग 2200 एंबुलेंस और 102 सेवा की करीब 2270 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं। आवश्यकता पड़ने पर 102 या 108 पर कॉल करके नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188547

No. of Visitors

FastMail