EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जनपद पंचायत परिसर में पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 44 54
    02 Mar 2026 14:41 PM



मध्य प्रदेश पिछोर (शिवपुरी)। जनपद पंचायत पिछोर के शासकीय परिसर में इन दिनों हरे-भरे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। वर्षों पुराने महुआ के विशाल पेड़, जो परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ लोगों को शीतल छाया प्रदान करते थे, उन्हें काटा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई बिना वैधानिक अनुमति के की जा रही है।
महुआ वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि महुआ के पेड़ों की कटाई पर शासन स्तर पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद खुलेआम कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
शासकीय भूमि पर मंदिर निर्माण का आरोप
आरोप यह भी है कि जनपद पंचायत की भूमि पर पहले अवैध रूप से मंदिर निर्माण किया गया और बाद में बाउंड्री बनाकर अतिरिक्त जमीन को भी घेर लिया गया। अब पेड़ों की कटाई कर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा जनपद पंचायत के कमरों पर कब्जा किए जाने की भी चर्चा है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी?
शासकीय भूमि पर धार्मिक निर्माण को लेकर Supreme Court of India के स्पष्ट निर्देश हैं कि बिना अनुमति ऐसे निर्माण नहीं किए जा सकते। बावजूद इसके यहां निर्माण कार्य जारी रहने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
भविष्य में जमीन की कमी की आशंका
लगातार हो रहे अतिक्रमण से भविष्य में शासकीय कार्यक्रमों और कार्यालय विस्तार के लिए भूमि की कमी हो सकती है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और क्या पर्यावरण व शासकीय भूमि की रक्षा हो देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट 

20260302143858255350318.mp4

20260302144003412452415.mp4



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना