फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर। कुसम्ही बाजार, एम्स थाना क्षेत्र में हुई मंगलसूत्र छिनैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में एक बाल अपराधि सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से छीना गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।
यह घटना 26 फरवरी, गुरुवार को गोरखपुर के कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर के पास हुई थी। देवरिया के बड़की बभनी निवासी पूनम चौरसिया (पत्नी राघवेंद्र चौरसिया) अपनी जेठानी ममता के साथ मंदिर दर्शन कर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। सूचना मिलने पर एम्स पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और छिनैती का मुकदमा दर्ज किया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उसी दिन से मामले के खुलासे में जुट गई थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर एम्स पुलिस ने कुसम्ही कोठी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आयुष चौरसिया (पुत्र जनार्दन चौरसिया, निवासी थाना गोला, गोरखपुर) और पवन निषाद (पुत्र रुचि, निवासी चिलवा, थाना गोला) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी एक बाल अपचारी है।
पुलिस ने दोनों वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। एम्स थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
