उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में होली पर्व के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
इस संबंध में दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने बताया कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके।
जनपदवासियों से अपील की गई है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
देखिए प्रतापगढ़ से यूसुफ खान की यह रिपोर्ट।

2026030204472218718731.mp4