गाजीपुर। जनपद के तांती (जमुआरी) गांव में आयोजित श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा, श्री राम यज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का रविवार को यज्ञ स्थल पर भव्य भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा । 22 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित संगीतमय श्री राम कथा में कथा वाचक पूज्य श्री मधुकर जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, भक्ति और धर्म के संदेशों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर ग्रामवासी मंत्रमुग्ध हो उठे। वही समापन दिवस पर विधि-विधान से यज्ञ पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता में समस्त ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और सांस्कृतिक जागरूकता को बल मिलता है। इस कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था, सजावट और सेवा कार्य में युवाओं व महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर महंत अभिराम दास, अभय नारायण तिवारी, अभिषेक सिंह, अजीत सिंह, हृदय नारायण, रविन्द्र खरवार आदि सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही। देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
20260301191039131824672.mp4
20260301191812878402343.mp4
20260301191848751434654.mp4

