फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के पंचराव निवासी ऋचा पाण्डेय ने स्वयं को विधवा व दिव्यांग बताते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी उनके मकान पर कब्जा करने की नीयत से लगातार गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने 24 फरवरी 2026 की सुबह हुई कथित घटना का भी जिक्र किया है। जिसमें अभद्र भाषा और धमकी देने की बात कही गई है।घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। साथ ही, इस विवाद से जुड़ा एक प्रकरण एससी/एसटी कोर्ट में विचाराधीन होने की जानकारी भी सामने आई है।अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद सोनकर ने बताया कि जांच की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
