EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन
Link
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 54 66
    01 Mar 2026 17:57 PM



उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जनपद में आज सिध्दीविनायक कॉम्पलेक्स स्थित अल्पाइन बाइट्स रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में जयराम पाण्डेय (सपा के पूर्व विधायक पद के प्रत्याशी) ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर शोभित कुमार चौरसिया ने पूर्व विधायक प्रत्याशी के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि अल्पाइन बाइट्स रेस्टोरेंट में वेज एवं नॉन-वेज खाने के सभी प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। साथ ही जन्मदिन, किट्टी पार्टी एवं अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए मेहदावल क्षेत्र की नौदरी में उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें सपा विधानसभा मेहदावल अध्यक्ष ओमकार यादव, जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 3 एवं सपा के भावी प्रत्याशी शैलेश कुमार पांडे, डॉ. अशोक प्रजापति, विशाल गिरी, राजेश गिरी सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे। सभी अतिथियों ने रेस्टोरेंट की उन्नति और सफलता की कामना की।

इस दौरान सिद्धिविनायक परिसर के मालिक त्रिभुवन प्रसाद चौरसिया, चिंतामणि मिश्रा, अमर गिरी, सुरेंद्र यादव सहित अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

देखें संत कबीरनगर से राज कुमार वर्मा की रिपोर्ट

20260301175332734634462.mp4

20260301175516435765110.mp4



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक