राशन न देने का आरोप, नगरवासियों का तहसील में प्रदर्शन
अमिला बाजार के लोगों ने एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र
घोसी, मऊ (उत्तर प्रदेश): घोसी में दिनांक 28 फरवरी 2026 को थाना दिवस के अवसर पर अमिला बाजार से लगभग 30 महिलाएं और 20–25 पुरुष तहसील पहुंचे।
कोटेदार पर गंभीर आरोप
नगरवासियों ने अमिला कोर्ट निवासी रितेश राय (पुत्र संजय राय), जो सरकारी राशन की दुकान संचालित करते हैं, पर राशन न देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया।
लोगों का कहना है कि कोटेदार अंगूठा लगवा लेते हैं, लेकिन राशन नहीं देते।
एसडीएम को सौंपा गया प्रार्थना पत्र
ग्रामीणों ने एसडीएम घोसी राजेश कुमार अग्रवाल को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया और कहा कि यदि जांच में कोटेदार दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट का भी आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि राशन लेने गए सोनकर बिरादरी के एक युवक को राशन देने से मना कर दिया गया और उसके साथ मारपीट कर धक्का भी दिया गया।
इस घटना के बाद सोनकर बिरादरी सहित अन्य लोगों में आक्रोश फैल गया और सभी ने थाना दिवस में पहुंचकर कोटे की जांच और कार्रवाई की मांग की।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का भरोसा दिलाया है। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है। देखे मऊ से कोमल प्रसाद की रिपोट

20260301144855880533035.mp4