फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज उत्तर प्रदेश सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की कड़ी में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के लोक भवन से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1500 करोड़ की लागत से प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कासगंज के विकास भवन स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप उपस्थित रहे।जनपद के 5 चयनित लाभार्थियों को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अधिकारियों द्वारा प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह और अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में भारी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना l आगामी होली पर्व को देखते हुए सरकार का यह कदम गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है l संबोधन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा कि "केंद्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक विकास पहुँचा रही है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति मिल रही है। यह योजना महिलाओं के सम्मान और समृद्धि का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन के अंत में लाभार्थियों ने सरकार के इस प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
