आगरा। शराब ठेका के स्थानांतरण की मांग करने पर सैल्स मैन ने अपने लठेत बुलाकर मारपीट कर दी। जिसमें 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव विजयी गढ़ी स्थिति देशी शराब और बीयर के संयुक्त ठेके को बस्ती से स्थानांतरित कराने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम बाह से शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम ने स्थानांतरण का आदेश भी कर दिया था। मामले में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीण सोपोली के साथ सैल्स मैन ने मारपीट कर दी। जिसका विरोध करने महिलाएं ठेके पर पहुचीं। किन्तु शाम करीब सात बजे सैल्स मैन अपने दो दर्जन लठेतों के साथ बस्ती में पहुंचा। और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग जिनमें नीरो देवी,गुलाब देवी, सतीश , अवधेश, पन्नालाल, जीवाराम लोग घायल हो गये। जिनको सीएससी में भर्ती किया गया। जहां गंभीर हालत होने पर सभी को आगरा रेफर कर दिया गया था। वहीं मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल से शिकायत की थी। जिसमें डीसीपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए थानाध्यक्ष पिढौरा रविन्द्र कुमार को निलंबित किया गया है। उनके स्थान पर सबर सिंह को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामनिवास 151112186
