अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रतसर बलिया निवासी अनुज सिंह के आर्थिक सहयोग से थाना कोतवाली बलिया द्वारा प्रदत हिन्दू शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 0 0
    28 Feb 2026 13:43 PM

यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ द्वारा संचालित) देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा अपरान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

   बतया गया कि थाना कोतवाली नगर बलिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 126 /2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 28.02.2026 को पूर्वाह्न में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह व जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ अपराह्न देवाश्रम के सक्रिय सदस्य व गढ़मलपुर निवासी जय बहादुर सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात पुरुष का शव थाना कोतवाली नगर बलिया के अधीन पुलिस चौकी सतनी सराय बलिया के अंतर्गत अमृतपाली रेलवे लाइन से घायलवस्था में प्राप्त हुआ था।

       अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च रतसर बलिया निवासी व सिविल कोर्ट बलिया के विद्वान् अधिवक्ता अनुज कुमार सिंह द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती शैलेश सिंह की प्रेरणा से अपने पिता स्मृतिशेष जितेंद्र भूषण सिंह की स्मृति में और माता विद्योत्तमा सिंह के सम्मान में सहर्ष वहन किया गया।

     इस लावारिस हिन्दू पुरुस्ग शव को जय बहादुर सिंह द्वारा मुखाग्नि देना व उनके सगे दामाद द्वारा अंतिम संस्कार का खर्च वहन करना पूरे तालुका में अनुकरणीय तौर पर चर्चा का विषय बना रहा।

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर प्रसाद देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, जय बहादुर सिंह संतोष पासवान प्रीतम राजभर महाजन गुप्ता व भरत प्रसाद सहित पी एन सिंह सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।

Subscriber

188542

No. of Visitors

FastMail