लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को अर्पित की गयी पुष्पांजलि
हाईकोर्ट परिसर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की स्मृति को नमन करते एसोसिएसन के पदाधिकारी
हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं को सम्मानित करते एसोसिएसन के पदाधिकारी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लखनऊ। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मांग को लेकर शुक्रवार को भी वकीलों ने हाईकोर्ट परिसर में आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश मिश्र ने परिसर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। वही एफ ब्लाक में हुई सभा में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में सहयोग प्रदान करने वाले अधिवक्ताओं को एसोसिएसन की ओर से सम्मान पत्र भी दिया गया। अधिवक्ताओं ने गेट नंबर छः पर एकजुट होकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर नारेबाजी भी की। एसोसिएसन द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम में सहयोग करने के लिए शिल्पी राय, गीता कुमारी, नीता सिंह चंदेल, पंकज कुमार सिंह, अंजू सिंह, साधना निषाद को सम्मानित भी किया। वहीं एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी हाईकोर्ट परिसर में शाम को आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मौके पर एसोसिएसन के मण्डलीय अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी, विजय पाल, रोहित तिवारी, आयुष त्रिपाठी, योगेन्द्र सिंह, अवधेश तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
