ढेबूआ चट्टी पर दो बाइकों की टक्कर में छात्र की हुई दर्दनाक मौत , तीन व्यक्ति हुए , घायल
सुजीत कुमार सिंह
ग़ाज़ीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के ढेबुआ चट्टी पर आज दिन शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला , जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने - सामने टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई । वही तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए । इस दुर्घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन राजभर (16 वर्ष), सतीश राजभर (16 वर्ष) एवं अभिषेक राजभर (17 वर्ष) निवासी भागमलपुर थाना बिरनो तथा आर.पी. राजभर (19 वर्ष) निवासी सिखड़ी (बखारीपुर) थाना दुल्लहपुर निवासी दो बाइकों से खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज , यूसुफपुर मनिहारी से हाईस्कूल (गणित) की परीक्षा देकर लौट रहे थे । वही परीक्षा के बाद चारों बद्दूपूर हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे । कि अचानक ढेबुआ चट्टी के पास तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइक अनियंत्रित हो गईं और जोरदार टक्कर हो गई । इस हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । वही ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया गया , जहां चिकित्सकों ने आर.पी. राजभर को मृत घोषित कर दिया । वही अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गाजीपुर रेफर किया गया । जहां अमन राजभर की हालत गंभीर बताई जा रही है । इस मामले की जानकारी जब बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव से लिया गया तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और जांच शुरू कर दी है ।
