फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले करीब एक वर्ष से प्रभाकर निषाद निवासी पूरा गंगेश, पोस्ट गढ़वा कला, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के संपर्क में थी। आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी का विश्वास दिलाया और इसी आधार पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
युवती का कहना है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। पीड़िता के अनुसार 24 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे इस संबंध में विवाद भी हुआ। इसके बाद उसने थाने में शिकायत की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
