जिला अस्पताल प्रांगण में हुआ मांगलिक आयोजन
मंदिर में होगा भंडारा
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में शुक्रवार को मंत्रों उच्चारण के साथ श्रीराम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। हनुमान मंदिर में हुए इस मांगलिक आयोजन से अस्पताल का माहौल भक्तिमय हो गया। राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर अस्पताल परिसर में काफी समय पुराना हनुमान मंदिर है। भक्त डाक्टर मनोज खत्री खत्री ने मंदिर का कायाकल्प करवाया। जिसमें अन्य डाक्टरों का भी सहयोग रहा। इस मंदिर में शुक्रवार को राम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। आयोजक डाक्टर खत्री ने सपरिवार पूजन किया और मंत्रों उच्चारण के साथ मूर्ति की स्थापना हुई। मंगल गीत गाए गए। डाक्टर खत्री ने बताया कि शनिवार को मंदिर में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
