मथुरा। रंग भरनी एकादशी के पावन अवसर पर आज नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा वृंदावन कान्हा गौशाला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय महापौर विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं नगर आयुक्त श्री जग प्रवेश जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर आयुक्त महोदय जग प्रवेश ,माननीय उपसभापति मुकेश सारस्वत, समस्त पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, महाप्रबंधक (जल), मुख्य अभियंता (निर्माण), अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता , अवर अभियंता , सहित नगर निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश प्रसारित किया। नगर आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रज में मनाया जाने वाला रंगोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मनाएं। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम द्वारा स्वल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बना रहा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा आयोजित यह समारोह ब्रज की परंपराओं के अनुरूप आपसी सद्भाव एवं एकता को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायक अवसर बताया। रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853
