अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उत्तराखंड की सियासत में 'पाण्डेय' का डंका: देहरादून से दिल्ली तक हलचल तेज, क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर?
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    26 Feb 2026 18:53 PM

फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों गदरपुर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय केंद्र बिंदु बने हुए हैं। प्रदेश से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक उनकी सक्रियता ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल पैदा कर दी है। घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब बीते कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अचानक अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचे और बंद कमरे में लंबी मंत्रणा की। इस मुलाकात की तपिश अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अगले ही दिन पांडेय दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दरबार में नजर आए।

​राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ करीब 40 मिनट तक चली इस अहम और एकांत मुलाकात ने कई सियासी कयासों को जन्म दे दिया है। राजनीतिक पंडित इसे महज एक शिष्टाचार भेंट मानने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि एक महीने के भीतर पांडेय की राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ यह दूसरी बड़ी बैठक है। जानकारों का मानना है कि जिस तरह से प्रदेश अध्यक्ष खुद चलकर पांडेय के द्वार पहुंचे और फिर तत्काल उन्हें दिल्ली बुलाकर समय दिया गया, वह संगठन में उनके बढ़ते कद और किसी बड़ी जिम्मेदारी की ओर साफ इशारा कर रहा है।

​होली के त्यौहार से ठीक पहले बढ़ी इस सियासी सरगर्मी ने विरोधियों के खेमे में भी बेचैनी बढ़ा दी है। चर्चा है कि गदरपुर के इस दिग्गज नेता के लिए हाईकमान ने कोई विशेष 'पॉलिटिकल ब्लूप्रिंट' तैयार किया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन गलियारों में गूँज रही चर्चाएं कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। अरविंद पांडेय की दिल्ली दरबार में मजबूत होती पैठ यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति के समीकरण पूरी तरह बदलने वाले हैं और इस नई पटकथा के मुख्य नायक वही होंगे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804

Subscriber

188532

No. of Visitors

FastMail