फास्ट न्यूज़ इंडिया मप्र उज्जैन बडनगर के थाना प्रभारी निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम के के अनुसार दिनाँक 25.02.2026 को नाबालीग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी केसर सिंह निनामा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
घटना का विवरण
दिनांक 23.02.2026 को फरियादी/पीडिता उम्र 17 साल 3 माह ने परिजनों के साथ थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया की पीडिता बालिका के मोसा केसर सिंह पिता आशाराम निनामा निवासी रेलापाडा थाना पेटलावद जिला झाबुआ ने ग्राम अमला में खेत पर मजदुरी कर लोट रही थी तभी मोसा केसर सिंह ने झोपडी में जबरजस्ती ले जाकर उसकी इच्छा के विरूद्ध खोटा काम (बलात्कार) किया है। फरियादीया पीडिता की रिपोर्ट पर से थाना बड़नगर पर आरोपी केसर सिंह के विरूद्ध अप.क्र.89/2026 घारा 64(1), 64(2) (f) BNS एवं 3/4,5 (N)/6 पोक्सो एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी बडनगर द्वारा मामला नाबालिग लडकी का होने से मामले की गंभीरता को देखते हुये सूझ बूझ का परिचय देते हुये तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जंहा से आरोपी को जेल भेजा गया है।
सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में
थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल, उनि चांदनी पाटीदार ,आर. शोभित शुक्ला, रोहीत मालवीय, स्वरूप हिरवे, म.आर. ज्योती हाडा, सैनिक गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही।
फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन
