फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर कुल 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपी लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद माननीय न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी और गैर-जमानती वारंट जारी किए थे।
गदरपुर पुलिस ने रम्पुराकाजी निवासी राजपाल सिंह उर्फ राजू और श्यामनगर निवासी सुनील प्रसाद पासवान को गिरफ्तार किया है। सुनील के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला चल रहा था। वहीं, बाजपुर पुलिस ने गजरौला निवासी रवि सागर को पकड़ा, जो लगातार कोर्ट की तारीखों से गायब चल रहा था। काशीपुर पुलिस ने भी एनआई एक्ट के मामले में वांछित सिद्धांत जुनेजा को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।
पंतनगर पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों अनवर हुसैन अंसारी (हल्द्वानी), संदीप मित्रा (ट्रांजिट कैम्प) और अशोक यादव (सितारगंज) को दबिश देकर उनके ठिकानों से दबोचा। उधर, जसपुर पुलिस ने भी तीन आरोपियों सहनावाज़ उर्फ मोनी, गुलफाम और समीर जावेद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपियों के खिलाफ कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804


