EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मरदह क्षेत्र के सियरामपुर में पहुँचे पंकज जी महाराज । भक्तों को दिया आशीर्वाद , वैवाहिक वर्षगांठ व पुत्र प्राप्ति पर दी ढेर सारी शुभकामनाएं
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 0 0
    25 Feb 2026 15:45 PM



*मरदह क्षेत्र के सियरामपुर चट्टी पर पहुँचे पंकज जी महाराज । भक्तों को दिया आशीर्वाद , वैवाहिक वर्षगांठ और पुत्र रत्न प्राप्ति पर दी ढेर सारी शुभकामनाएं*

सुजीत कुमार सिंह


​गाजीपुर - मरदह ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सियरामपुर चट्टी पर आज दिन मंगलवार को जयगुरुदेव आश्रम मथुरा     के (अध्यक्ष) परम पूज्य पंकज जी महाराज का आगमन हुआ । इस दौरान महाराज जी के दर्शन के लिए भक्तों  की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया । जिसके बाद पंकज जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को अपना सानिध्य और आशीर्वाद प्रदान किया ।
*​7वीं वैवाहिक वर्षगांठ की खुशियों में हुए , शामिल*

​भ्रमण के दौरान परम पूज्य पंकज जी महाराज ने डॉ. मिथलेश चौरसिया के आवास पर पहुँचे । और इस     अवसर डॉ. मिथलेश चौरसिया की सातवीं शादी की सालगिरह पर केक काटा । इस खास मौके पर महाराज      जी ने स्वयं केक काटकर दंपति को सुखी और मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया । इस दौरान पूरा परिवार गुरु महाराज की उपस्थिति से अभिभूत नजर आया ।

*​पत्रकार के पुत्र रत्न प्राप्ति पर मिला विशेष आशीर्वाद*

​इसी क्रम में गाजीपुर के जिला संवाददाता सुजीत कुमार सिंह (पत्रकार) के लिए भी यह पल बेहद भावुक और हर्षोल्लास वाला रहा । विवाह के 8 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सुजीत कुमार सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई     है । इसकी जानकारी होने पर पंकज जी महाराज ने बेटा आयुष्मान को गोंद में लेकर अपना विशेष आशीर्वाद दिया और सुजीत कुमार सिंह पत्रकार सहित धर्मपत्नी अंतिमा सिंह को सपरिवार बधाई दी । इस मौके पर ​    भक्तों का लगा रहा तांता । ​सियरामपुर में महाराज जी के आगमन की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में अनुयायी पहुँचने लगे । महाराज जी ने सभी को शाकाहार और सदाचार के मार्ग पर चलने का  संदेश दिया । इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और जयगुरुदेव संगत के सेवादार उपस्थित रहे ।

 



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना